फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नाले में पड़ा मिला कबाड़ी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर के वासितनगर चौराहा के पास नाले में संदिग्ध हालात में कबाड़ी का शव पड़ा मिला। शराब के नशे में नाले में गिरकर डूब जाने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से पाली कस्बा निवासी रिजवान ()शाहाबाद के मोहल्ला गिगियानी में कबाड़ का काम करते थे। सोमवार देर रात वह शराब के नशे में धुत होकर घर से निकला था। परिजनों ने उसे घर से न जाने देने की कोशिश भी की थी। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे सैर के लिए निकले लोगों ने वासिनगर चौराहा के पास नाले में एक शव पड़ा देखा।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने नगर पालिका के सफाई कर्मी बुलवाकर शव को निकलवाया। यहां सलमा ने शव की पहचान बेटे रिजवान के तौर पर की। सलमा ने बताया कि रिजवान पिछले डेढ़ साल से मोहल्ला गिगियानी में एक मकान में किराये पर रहता था। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि रिजवान शराब पीने का आदी था। नशे में ही नाले में गिरकर मौत हुई है। शव के पास से देशी शराब की थैली और 50 रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें