फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मैनपुरी जेल में तैनात सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीजी जेल के आदेश पर हरपालपुर कोतवाली में दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन

- आरोपी के पिता ग्राम प्रधान हैं, अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

हरपालपुर (हरदोई)। सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर अपमानित करने के आरोप में सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी सिपाही मैनपुर जिला जेल में तैनात है। सिपाही के पिता ग्राम प्रधान हैं। आरोपी पर विभागीय आचार संहिता का उल्लंघन करने का भी आरोप है।
कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी मुकेश अग्निहोत्री ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत प्रशासनिक अफसरों से दर्ज कराई थी। शिकायत ग्राम प्रधान के खिलाफ थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर प्रधान का पुत्र त्रिपुरेश कुमार उर्फ रोहित कुमार ने सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वर्दी का रौब दिखाते हुए उसे अपमानित किया। रोहित मैनपुरी जेल में सिपाही के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत मुकेश ने महानिदेशक (कारागार) से दर्ज कराई थी। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के आदेश पर त्रिपुरेश कुमार उर्फ रोहित के खिलाफ विभागीय आचार संहिता का उल्लंघन करने, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का इस्तेमाल कर अभद्रता करने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें