फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन तोड़ने पर 104 लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला/पाली। लॉकडाउन तोड़ने पर 104 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

संडीला कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि शनिवार शाम सूचना मिली कि मोहल्ला मंडई, इमाम चौक व शोराकोठी में लोग घरों के बाहर घूम रहे हैं। कस्बा चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
वहां नसीम, राशिद, ओसामा, यासीन, अनीश निवासी मोहल्ला शोराकोठी समेत 30 अज्ञात और मोहल्ला मंडई इमाम चौक पर फहीम, फैजी, सैनी समेत 25 लोग एक ही जगह पर बैठे मिले। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि दोनों जगह पर मिले आठ नामजद समेत 55 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उधर दूसरी ओर पाली थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला बिरहाना में भूधर वाली मठिया के पास परचून की दुकान पर पप्पू पुत्र रामाधार, प्रेमपाल, नवल किशोर और सात अन्य लोग खड़े थे।
विज्ञापन

इन पर लॉकडाउन तोड़ने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम भरखनी में उपनिरीक्षक नीरज बघेल और मुकुल द्विवेदी ने गांव के ही अनुभव कुमार, रामभानु, रामशंकर, हजारी, सत्यपाल, छत्रपाल, पप्पू, तीर्थराज, श्याम मनोहर, बिजेंद्र समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ लॉकडाउन तोड़ने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें