फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट से निपटने को 11 जनप्रतिनिधियों की निधि से पौने दो करोड़ रुपये जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना से जंग के लिए जिले के 11 जनप्रतिनिधियों की विकास निधि से मिले एक करोड़ 80 लाख रुपये स्वास्थ्य विभाग को दे दिए गए हैं। सीएमओ ने मास्क, सैनिटाइजर सहित अन्य सामग्री की मांग भी की है।
विज्ञापन

जब इन जनप्रतिनिधियों ने अपनी निधि से मदद की घोषणा की थी तो नियमावली में उक्त कार्यों के लिए निधि खर्च करने का प्रावधान नहीं था, लेकिन बाद में शासन ने इसमें संशोधन कर दिया। जिला प्रशासन ने 1 करोड़ 80 लाख रुपये ग्यारह जनप्रतिनिधियों की निधि से स्वास्थ्य विभाग को देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक ने बताया कि सांसद जयप्रकाश और अशोक रावत के साथ ही विधायक श्यामप्रकाश, विधायक रजनी तिवारी की निधि से 25-25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विधायक नितिन अग्रवाल, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, आशीष सिंह आशू, रामपाल वर्मा और एमएलसी राजपाल कश्यप की निधि से 10-10 लाख रुपये, सांडी विधायक प्रभाष कुमार की निधि से 15 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इनकी निधि फिलहाल अटकी
परियोजना निदेशक राजेंद्र श्रीवास ने बताया कि राज्यसभा सदस्य अशोक वाजपेयी द्वारा 50 लाख रुपये अपनी निधि से दिए जाने की जानकारी मीडिया से मिली है। इस संबंध में फिलहाल लखनऊ प्रशासन से कोई पत्र नहीं मिला है। इस बावत डॉ. वाजपेयी ने बताया कि उन्होंने व्हाट्स एप और ई-मेल के जरिये 22 मार्च को ही पत्र जिलाधिकारी लखनऊ को भेज दिया था।
वह खुद दिल्ली में हैं और लखनऊ पहुंचने पर हार्डकॉपी डीएम को भेज देंगे। डीएम लखनऊ से बात कर निधि का बजट हरदोई को भेजने के लिए कहेंगे। उधर दूसरी ओर एमएलसी मिस्बाहुद्दीन ने भी 15 लाख रुपये अपनी निधि से देने की घोषणा की थी। परियोजना निदेशक ने बताया कि मिस्बाहुद्दीन का कोई पत्र निधि से बजट दिए जाने के संबंध में नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें