फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ग्राम पंचायत अधिकारी समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 31 Jan 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने और तिथि में हेरफेर करने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

- न्यायालय के आदेश पर बेनीगज कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में मनमानी और मृत्य की तिथि में हेरफेर करने पर बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने ग्राम पंचायत अधिकारी समेत दो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने लोनार थाना के कोलिया गांव निवासी अनिल कुमार सिंह की ओर से न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें विकास खंड कोथावां में उस समय तैनात रहे ग्राम पंचायत अधिकारी अमर सिंह और नगवा गांव निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित अनिल कुमार सिंह ने कहा है कि उनकी दादी फूलमती उर्फ फुलकुंवरि का मायका नगवा गांव में था। वह अपने पिता गुरूबक्श सिंह की इकलौती संतान थी। गुरूबक्श की मौत के उनकी चल-अचल संपत्ति फूलमती के नाम आ गई। कहा है कि दादी की मौत 14 जुलाई 2027 को हो गई थी।
विज्ञापन

जबकि शिवेंद्र सिंह ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी से मिलकर 14 जून 2007 का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। अधिकारियों के आदेश के बाद भी पंचायत सचिव ने मनमानी की। मामले की जांच उप निरीक्षक विजय कुमार ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें