फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 24 Feb 2024 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कहेलिया और ऐगवां मार्ग पर गेट संख्या 309 के पास ट्रैक पर फंसी ट्रैक्टर- ट्रॉली से जनसाधारण एक्सप्रेस टकरा गई थी। इससे रेल को 10 हजार का नुकसान हुआ। आरपीएफ ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सेहरामऊ दक्षिण क्षेत्र में मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग पर शुक्रवार की शाम 7.45 मिनट पर कहेलिया- ऐगवां के बीच गेट संख्या 309 के पास एक ट्रैक्टर डाउन ट्रैक पर फंस गया था। इससे आनंद विहार टर्मिनल से दानापुर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस टकरा गई थी। इस पर ट्रेन चालक ने ट्रेन को रोककर इंजन की जांच की और उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पता चला वहां पर क्रॉसिंग नहीं है। लोग ऐसे ही वाहनों को निकलते थे। जिससे ट्रैक्टर फंस गया। ट्रेन को आता देख चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया था। आरपीएफ प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि मुरादाबाद कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी।
विज्ञापन

इस मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस घटना से रेलवे के लोको विभाग को 10 हजार रुपये की क्षति हुई। घटना में कोई अनहोनी नहीं हुई। ट्रेन घटना स्थल पर एक घंटा 20 मिनट खड़ी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें