फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति दुकान खोलने पर किराना व्यवसाई पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। सील कस्बे में आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें भी बंद रखने के निर्देश हैं। लेकिन कस्बा निवासी किराना व्यवसायी ने नियमों का उल्लंघन कर दुकान खोल दी। इसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

आठ अप्रैल को बिलग्राम निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने पूरे कस्बे को सील करने के आदेश जारी किए थे। 18 दिन से कस्बे में पूर्णतया लॉकडाउन लागू है। आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानें भी नहीं खुल रही हैं। सोमवार को कस्बे के सदर बाजार के एक किराना दुकानदार ने बिना प्रशासनिक अनुुमति के
दुकान खोल दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार मुकेेश निवासी मोहल्ला सुल्हड़ा को हिरासत में ले लिया। कस्बा प्रभारी दिनेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन व महामारी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें