चिकित्सा क्षेत्र में होम्योपैथी पद्धति के जनक की
जयंती पर उनको याद किया गया और उनके द्वारा चलाई गई चिकित्सा पद्धति को और
विकसित करने पर जोर दिया गया। जिला होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के
तत्वावधान में डा. रेवती रमण के आवास पद्धति के जनक डा. सैमुअल हेनीमैन की
260 वी जयंती शुक्रवार को मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ डा. रेवती रमण ने
डा. हेनीमैन के चित्र का अनावरण कर किया। इसके बाद डा. कासिम अली ने चित्र
पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों ने डा. हेनीमैन के
चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी चिकित्सकों ने होम्योपैथी चिकित्सा
पद्धति पर अपने विचार व्यक्त किए।
एसोसिएशन के महामंत्री डा. अमरेंद्र
सिंह ने डा. हेनीमैन के सिद्धांतों पर चलने की अपील की। डा. विनोद यादव ने
डा. हेनीमैन और डा. कैंट के विचारों को बताया। इस मौके एसोसिएशन की
वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई। कार्यक्रम में डा. एपी सिंह, डा. रवींद्र सिंह,
डा. सरल, डा. केके वर्मा, डा. एके कपूर, डा. गीता राजवंशी आदि मौजूद थे।
जिला होम्योपैथिक अस्पताल में
भी डा. हेनीमैन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। चिकित्सालय के चिकित्सकों ने
डा. हेनीमैन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और अपने विचार व्यक्त किए।