फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चोरी हुए दो बैलों के अवशेष खेत में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के अयारी गांव से चोरी हुए दो बैलों के अवशेष शुक्रवार सुबह रमदानकुड़ी से अयारी पुल जाने वाले मार्ग पर गन्ने के खेत में पड़े मिले। मवेशियों के अवशेष मिलनेे से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बारीकी से जांच की। पूरे मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अयारी निवासी श्यामा कुमार गांव के बाहर अलीनगर संपर्क मार्ग के किनारे खेतों में मकान बनाकर परिवार समेेत रहते हैं। श्यामा के मुताबिक बुधवार रात तेज बारिश के दौरान कोई उसके दो बैल चुरा ले गया। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह हुई। शुक्रवार सुबह एक गन्ने के खेत में मवेशियों के कुछ अवशेष पड़े मिले और उससे कुछ ही दूरी पर नाले के किनारे भी कटे हुए सिर पड़े मिले। वहां पड़ी मिली रस्सी से श्यामा कुमार ने मवेशियों के अवशेष की शिनाख्त की। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ हरपालपुर आरपी सिंह, टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह, एसओजी प्रभारी ब्रजेश मिश्रा, बेनीगंज कोतवाल संजय त्यागी आदि मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्यामा कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें