फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बसपा के बूथ एजेंट की हत्या के दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गनीपुर गांव में 13 मई को बसपा के बूथ एजेंट यदुनंदन की हत्या किए जाने के दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेेल भेेज दिया है।
विज्ञापन

13 मई को गनीपुर में हुई मारपीट के दौरान घायल हुए यदुनंदन की उपचार के दौरान 14 मई की सुबह लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी रंजना देेवी की तहरीर पर गनीपुर निवासी सुपिन शुक्ला, प्रवीण शुक्ला, राजीव शंक्ला, गिरिजा शंकर दुर्गेश, अलदीप और श्रवण को नामजद करते हुए चार अज्ञात लोगों पर भी हत्या का मामला दर्ज किया था।
इनमें से सुपिन शुक्ला, प्रवीण शुक्ला, गिरिजा शंकर, दुर्गेश को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बिलग्राम कस्बे के गुलाबबाड़ी तिराहे के पास से श्रवण कुमार और अलदीप यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें