फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारक हो खुशियां आसमान की...

Fri, 15 May 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सागर में इक लहर उठी तेरे नाम की, तुम्हें मुबारक हो खुशियां आसमान की...समेत कई भजन आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर का जन्मोत्सव बाल विहार स्कूल में मनाते हुए साधकों ने गाए। कुल मिलाकर उनका जन्मोत्सव भक्तों ने पूरी रात श्रद्धापूर्वक मनाया।
विज्ञापन


समारोह की शुरुआत में लखनऊ से आई टीचर एवं भजन गायिका प्रीति जायसवाल ने गुरु पूजा संपन्न की। उसके बाद डीएससीएल शुगर हरियावां के सामान्य प्रबंधक प्रदीप त्यागी, अतुल अग्रवाल, एसके सचान, अतिउल्ला सिद्दीकी, आनंद सिंह और रेनू सचान ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

टीचर प्रीति ने आध्यात्मिक भजन गाकर माहौल को एकदम भक्तिपूर्ण कर दिया। बाद में उन्होंने पांच मिनट का सभी श्रद्धालुओं को ध्यान भी कराया। रेनू सचान ने दो बच्चों के सहयोग से केक काटकर गुरु का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भक्तों ने कई भजन गाकर माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन


भजनों को भक्तों द्वारा सामूहिक रूप से गाया गया। इस मौके पर प्रशिक्षित 25 हैपीनेस साधकों को किट वितरित की गई, जो हैपीनेस सेंटर स्थापित कर पूर्णतया नि:शुल्क ध्यान कराएंगे। समारोह का समापन प्रसाद वितरण व भंडारे के साथ हुआ। संचालन जिला समन्वयक आलोक श्रीवास्तव ने किया।

इस मौके पर संजय सिंह, रोहित अग्रवाल, इंदू शुक्ल, एसपी वर्मा, नरेंद्र सिंह, कर्मवीर सिंह चौहान, करुणा शंकर द्विवेदी, अनिल दीक्षित, रामेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश चौहान, आलोकिता, शिवानी, अंजली, सौरभ, शहनबाज समेत कई साधक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें