फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मातृशक्ति के बिना धार्मिक, सामाजिक उत्सव अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। मातृशक्ति के बिना कोई भी धार्मिक, सामाजिक उत्सव पूरा नहीं होता है। अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा की ओर से आवास विकास के मैरिज लान में होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को पहचानना चाहिए। सांसद जय प्रकाश रावत ने कहा कि पहली बार देश-दुनिया में बड़े उल्लास के साथ होली मनाई जा रही है।
वैश्य एकता महासभा के संरक्षक डॉ. मुरारीलाल गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज की धार्मिक व सामाजिक कार्यों में हमेशा भागीदारी रही है लेकिन, राजनीति में संख्या बल का आंकलन किया जाता है। यहां पर डॉ. एमएल गुप्ता, श्रीप्रकाश गुप्ता, महेंद्र राना, पल्लवी ओमर, रंजना गुप्ता, नलिन गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, बसंत गुप्ता, चौधरी उमेश गुप्ता, सुमत गुप्ता सहित वैश्य समाज की महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा के दिलेरगंज के कात्यानी शक्तिपीठ पर होली मिलन समारोह में भजनों की मधुर स्वर लहरियाें के बीच फूलों की होली खेली गई। भजन संध्या में गायक कार्तिक बांगा, सेजल गुप्ता, वैष्णवी नरूला, भूमि सचदेवा, नंदिनी अरोड़ा व शरीफ सागर ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। आयोजक स्वामी आत्मानंद गिरी, संजय मिश्रा बबलू, राजीव नयन दीक्षित, अनुराग मिश्रा मधुप, अरुण श्रीवास्तव, अंशू रस्तोगी व नन्हे शुक्ला सहित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें