धूप खिलने के बाद स्कूटी पर गर्म कपड़े पहन जाती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
नए साल के दूसरे दिन सूरज ने शहरवासियों के चेहरे खिला दिए। धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी हद तक ठंड से राहत मिली। लेकिन शाम होते ही लोगों को एक बार फिर ठिठुरते देखा गया।
पिछले कई दिनों से लगातार कोहरे व शीत लहरों ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रखा था। दो दिन से सूरज के न निकल पाने के कारण भी पारा नीचे लुढ़क गया। नए साल के पहले दिन भी लोगों को सूरज के दर्शन न हो सके। पारा भी तीन से चार डिग्री तक नीचे आ गया लेकिन मंगलवार को सुबह 10 बजे के बाद ही सूरज चमकने के बाद तापमान बढ़ गया और लोगों को राहत महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सेामवार की अपेक्षा मंगलवार को मौसम ने कुछ राहत दी। तापमान करीब एक डिग्री रात और दिन दोनों में बढ़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 6.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।