फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा बुद्ध के आदर्श विश्व भर में प्रासंगिक

Sun, 22 May 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महासम्मेलन में पूर्व सांसद रामदास अठावले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। जिले में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय धम्म महासम्मेलन में रविवार को गांधी मैदान में वक्ताआें ने अपने विचार दिए। रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद ने कहा कि विश्व के कई देशों ने भगवान बुद्ध के उपदेशों व आदर्शाें को अपनाया है।
विज्ञापन


बुद्ध पूर्णिमा के मौके से शुरू हुआ तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध धम्म महासम्मेलन के दूसरे दिन लोगाें ने भगवान बुद्ध के जीवन परिचय और उनके उपदेशों को सुना। रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद रामदास अठावले ने कहा कि भगवान बुद्ध ने समाज के दलित वर्ग को सम्मान दिलाया है। उन्होंने नेपाल के लुंबिनी में जन्म लिया और उत्तर प्रदेश के सारनाथ में उनको ज्ञान प्राप्त हुआ।

आज विश्व के कई देश उनके आदर्शों पर चल रहे हैं। इससे ज्ञात होता है कि उनके आदर्श कितने प्रासंगिक हैं, उन्होंने कहा कि देश में उनके आदर्शों को मानने वालों की कमी नहीं है। लोगों से अपील की कि भगवान बुद्ध के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें। उधर शनिवार की देर रात को भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन


पूर्व सांसद का हुआ स्वागत
हरदोई। रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले के जनपद में आगमन पर आरपीआई कार्यकर्ताओं ने मन्नापुरवा और सिनेमा चौराहे पर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवनींद्र कुमार, नत्थू लाल, चंद्र प्रकाश, आनंद मित्र, असुर सेन, अशोक सेन, सुनील वर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, आनंद प्रिय और राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें