कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। देशवासियों भारत जोड़ो अभियान के तहत जिले में नौ अगस्त को बनने वाली 115 किमी लंबी मानव शृंखला एवं पौैध रोपण कार्यक्रम को लेकर रविवार को प्रेक्षागृह में बैठक हुई। मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सोमवंशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
अभियान के वरिष्ठ कार्यकर्ता रजनीश त्रिपाठी ने कहा कि संडीला के ग्राम तिलोइया कला से लेकर शाहाबाद के ग्राम आगापुर तक 115 किमी लंबी मानव शृंखला बनाई जाएगी। हर सौ मीटर पर पंच पल्लव पीपल, बरगद, नीम, आम के पौधे रोपे जाएंगे। भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के 75 वे वर्ष के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को जुटना है।
इस मौकेे पर सरस्वती सदन के अध्यक्ष अरुणेश बाजपेयी, योग शिक्षक हरिवंश सिंह, कमल किशोर, राजीव बाजपेयी, नरेन्द्र सिंह अटिया, स्वाती तिवारी, सुखसागर मिश्रा, अविनाश मिश्रा, राकेश पांडेय, पारुल दीक्षित, आदि ने विचार व्यक्त किए।