फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मी के घर हुई चोरी का खुलासा, दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात क्षेत्र के गरीब पुरवा गांव में 75 दिन पहले हुई रेलवे कर्मी अनिल कुमार के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में हिस्ट्रीशीटर व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर रेलवे कर्मी के घर से चुराए गए जेवरात व अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी दंपती को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि देहात क्षेत्र के गरीब पुरवा गांव निवासी अनिल कुमार रेलवे में सीनियर टेक्नीशियन हैं। 20 नवंबर 2021 को वह परिवार के साथ गांव गए थे। उनके घर में ताला लगा था।
विज्ञापन

इसी दौरान चोरों ने 20 लाख कीमत का माल पार कर दिया था। घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस ,स्वाट और एसओजी टीम को लगाया गया था। आरोपियों पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
एसपी के मुताबिक घटना के 76वें दिन पुलिस टीम ने महोलिया शिवपार निवासी धर्मेंद्र उर्फ रजनेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। उसकी निशानदेही पर पत्नी पारुल को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के पास से अनिल के घर से चुराए गए जेवरात व अन्य सामान भी बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी रजनेश हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पिहानी, शहर और देहात कोतवाली में गैंगस्टर समेत पांच मामले दर्ज हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें