सूबे में पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर गवर्नर को संबोधित
ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी
की। उधर, संडीला में युवाओं ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
भाजयुमो
जिलाध्यक्ष संदीप सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए
कलक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए ज्ञापन नगर
मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंक र सिंह को सौंपा। मांग की गई कि पुलिस भर्ती
प्रक्रिया को तत्काल निरस्त कर जांच की जाए और शारीरिक चिकित्सा परीक्षण
रोककर सीबीआई जांच कराई जाए।
इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामबहादुर
सिंह, अभिषेक शुक्ला, सुनील शुक्ला, हिमांशु दीक्षित, रजनीश दीक्षित, अजीत
सिंह बब्बन, वैभव सिंह, सोनू राजवंशी आदि मौजूद थे। इधर, संडीला मेें
दीपक यादव, उदय कुमार, रजनीश, अमित गुप्ता आदि ने गवर्नर को संबोधित तहसीलदार को दिए ज्ञापन
में कहा कि पुलिस भर्ती की मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर को संपन्न हुई थी तथा
19 मार्च को उसका परिणाम घोषित हुआ था।
आरोप लगाया कि जो परिणाम आए हैं
उनमें व्यापक स्तर पर धांधली की हुई है तथा कम मेरिट वालों को भी मेडिकल को
बुलाया गया है। ज्ञापन देते हुए गवर्नर से मांग की कि इसकी जांच कराकर
जरूरी कार्रवाई की जाए।