फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय का प्रयोग न करने पर होगी रिकवरी

Sun, 05 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
चौपाल में उपस्थित लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बघौली (हरदोई)। राज्य पोषण मिशन के तहत जिलाधिकारी के गोद लिए गांव में शनिवार को अधिकारियाें ने चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में लगी चौपाल में ग्राम स्तरीय अधिकारियों ने  समस्याओं का निस्तारण किया। बीडीओ ने गांव में शौचालय निर्माण की समीक्षा भी की। बीडीओ ने क्षतिग्रस्त शौचालय 15 दिन में  बनवाने व उनके उपयोग की हिदायत दी।  शौचालयों का निर्माण और प्रयोग न करने पर  रिकवरी  की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


विकास खंड अहिरोरी के ग्राम बर्राडाल सिंह को जिलाधिकारी ने गोद लिया है। 25 मई को ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के मौके पर जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने गांव में अधिकारियों को चौपाल लगाकर समस्याएं सुनने के निर्देश दिए थे। शनिवार को खंड विकास अधिकारी अनिमेष सक्सेना के निर्देशन में प्राइमरी स्कूल में चौपाल लगाई गई। यहां गांव के लोगों ने आवास, राशन, विद्युत आपूर्ति और पेयजल की समस्याएं बताईं। ग्रामीणों से  समस्याओं के संबंध में प्रार्थना पत्र लिए गए ।

अधिकारियों ने समस्याओं के  निस्तारण का आश्वासन दिया। यहां खुले में शौच न कर शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी विमल श्रीवास्तव ने शौचालय के  पात्र लाभार्थियों की सूची पढ़ कर सुनाई। इस दौरान कई लोगों के  शौचालयों को तोड़ देने या फिर क्षतिग्रस्त करने की बात सामने आई। इस पर खंड विकास अधिकारी ने शौचालयों  का निर्माण 15 दिन में कराने के निर्देश दिए।  निर्माण न कराने पर रिकवरी की चेतावनी दी। सुपरवाइजर सोना भदौरिया ने गांव की महिलाओं को  साफ सफाई व बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए प्रेरित किया। गांव के राजाराम, मूलचंद्र, सोनेलाल, अरविंद कुमार, मोहन लाल, मोनू सिंह व छोटेलाल ने जनसमस्याओं को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें