हरदोई। काम और भुगतान में मनमनी पर 16 पंचायत सचिवों को नोटिस दिए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने ई-ग्राम स्वराज पर गेटवे पोर्टल के बाहर से किए गए भुगतानों पर कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने 16 पंचायत सचिव को नोटिस दी है। सभी सात दिन के अंदर के कार्य के स्टीमेट, कार्य आईडी, सक्षम स्तर की स्वीकृति, मेजरमेंट बुक, मस्टर रोल, बिल-वाउचर और काम की तीनों स्तर की फोटोग्राफ के साथ ही पंचायत सचिवालय में स्थापित सीसीटीवी की भुगतान के दिनांक की फुटेज भी तलब की है।
हरपालपुर की ग्राम पंचायत गौरिया के पंचायत सचिव सर्वेश कुमार, टड़ियावां की ग्राम पंचायत नेवादा के पंचायत सचिव सुधीर कुमार सिंह, बिलग्राम की ग्राम पंचायत धोंधी के पंचायत सचिव सतीश कुमार, टड़ियावां की ग्राम पंचायत कुआंमऊ सिमरौली के पंचायत सचिव प्रदीप कुमार, कोथावां की ग्राम पंचायत हर्रैया के पंचायत सचिव लक्ष्मी नारायण, कछौना की ग्राम पंचायत बाण के पंचायत सचिव राजीव कुमार सिंह, कछौना की ग्राम पंचायत कछौना देहात की पंचायत सचिव सपना पाल, अहिरोरी की ग्राम पंचायत बम्हनाखेड़ा की पंचायत सचिव स्मृति चौरसिया, टोडरपुर की ग्राम पंचायत पीला महुआ, सिकंदरपुर बाजार के पंचायत सचिव अमित पांडेय, टड़ियावां की ग्राम पंचायत लिलवल के पंचायत सचिव कुलदीप श्रीवास्तव, बिलग्राम की ग्राम पंचायत कचाना के पंचायत सचिव अभिषेक सिंह, टड़ियावां की ग्राम पंचायत भरिगवां अहिरापुर, पाटकुआं के पंचायत सचिव राजीव कुमार, सुरसा की ग्राम पंचायत हड़हा के पंचायत आकाश कुमार, कछौना की ग्राम पंचायत सुठेना के पंचायत सचिव अयोध्या प्रसाद, ग्राम पंचायत खजोहना के पंचायत सचिव सुशील कुमार, कमालपुर और महमदपुर धतिगढ़ा के पंचायत सचिव आक्रोश वर्मा ने पंचायत सचिवालय के स्थान पर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर गेटवे के बाहर से भुगतान किया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में किए गए भुगतान मिसमैच हो रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि ग्राम सचिवालय से यह भुगतान नहीं किए गए हैं। इसके लिए पंचायत सचिव उत्तरदायी हें। सहायक विकास अधिकरी पंचायत ने भी भुगतान और पंचायत सचिवालय में स्थापित सिस्टम के संचालित होने का नियमित अनुश्रवण भी नहीं किया है। जबकि भुगतान के संबंध में लगातार ई-ग्राम स्वराज पर गेटवे पोर्टल के पालन के आदेश और अनिवार्यता बताई जा रही है।