फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सफाई, खाद्य निरीक्षक पर कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शासन से स्थानांतरण के बाद जिले में योगदान न किए जाने पर नगरीय निकाय के सफाई, खाद्य निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है। प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने नगरीय निकाय विभाग के निदेशक को पत्र लिखा है। कहा कि योगदान न किए जाने से काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

तबादला नीति में शासन स्तर से किए गए तबादलों में नगर पालिका पीलीभीत में तैनात रहे सफाई, खाद्य निरीक्षक को जिले की नगर पालिका शाहाबाद में तैनाती के आदेश दिए गए हैं। निदेशालय से जारी तबादला सूची में पीलीभीत से उप्र पालिका स्वास्थ्य सेवा के सफाई, खाद्य निरीक्षक साबिर अली को जिले में तैनाती के आदेश दिए गए हैं।
बताया कि साबिर अली ने अभी तक जिले में योगदान नहीं किया है। शाहाबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का कार्यभार देख रहे शाहाबाद एसडीएम एसके मिश्रा ने सफाई, खाद्य निरीक्षक के योगदान न करने से निकाय के काम प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि मानसून बरसात के दौरान नगर की साफ-सफाई, जलभराव और बीमारियों की रोकथाम के लिए के लिए पहले से ही तैयारियों को किया जाना आवश्यक है लेकिन सफाई, खाद्य निरीक्षक का पद रिक्त होने से काम सुचारु नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि एसडीएम के पत्र के साथ ही योगदान न करने वाले सफाई, खाद्य निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति शासन से की गई है। निदेशक को पत्र लिखकर पूरी स्थिति से भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें