फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लेनदेन के विवाद में भिड़े सगे भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। रुपयों के लेनदेन में दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों से कुल आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोकटमऊ निवासी चंद्ररोशनी ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसके जेठ जगदीश पर सिंचाई के दो हजार रुपये बाकी थे। शनिवार शाम सात बजे उसने अपने रुपये मांगे। इससे नाराज होकर जगदीश ने अपने पुत्र आकांशू, बहू रंजना और परिवार के ही गंगाराम के साथ गालियां देने लगे। मना करने पर पिटाई कर दी। बचाने आई ननद छोटी बिटिया और गीता को भी पीटकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से गंगाराम ने पुलिस से शिकायत की है। बताया कि उसे अपने भाई सोबरन से बंटवारे में हिस्से में आए 40 हजार रुपये लेने थे। आरोप लगाया कि शनिवार शाम उन्होंने रुपये मांगे। इससे नाराज होकर सोबरन ने अपनी पत्नी चंद्र रोशनी और बहनों गीता व छोटी बिटिया के साथ मिलकर गाली गलौज किया। मना करने पर मारने लगे। बचाने आए पुत्र जगदीश और बहू रंजना को पीटकर घायल कर दिया। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें