फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिया में उड़े रे गुलाल....

विज्ञापन
फोटो-1- रेलवेगंज स्थित दुलीचंद चौराहे पर जीवित होलिका का पूजन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। होली को लेकर रविवार को दिन में बाजारों में रौनक रही। देर शाम जिले के 3584 स्थानों पर विधि विधान से होलिका दहन किया गया। शास्त्रों के जानकारों का कहना है कि इस बार उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में वृद्धि योग में होलिका दहन सभी के लिए मंगलकारी सिद्ध होगा।
विज्ञापन

रविवार की रात जिले के 3584 स्थलों पर होलिका दहन किया गया। पंडितों केे हवन पूजन के बाद होलिकाओं में आग लगाई गई। शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि होलिका का पूजन करने एवं वहां की राख घर ले जाने से खुशहाली आती है।
माना जाता है कि बालियां और कंडे आदि डालने के बाद सारी बुराई जलकर नष्ट हो जाती है और घर में खुशहाली आती है। उन्होंने बताया कि फाल्गुनी नक्षत्र में इस बार वृद्धि योग में होलिका का दहन हुआ है, जो सभी के लाभकारी है। होलिका दहन के स्थलों पर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सख्ती रही।
विज्ञापन

दुलीचंद चौराहे पर जीवित होलिका का पूजन
शहर के रेलवेगंज स्थित दुलीचंद चौराहे पर जीवित होलिका का पूजन हुआ। सुहागिनों ने दिन में पूजन कर घर की खुशहाली के लिए होलिका का पूजन किया। किरन अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, आशा, राज अग्रवाल, मीता अग्रवाल, मीतू अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल भी पूजन में शामिल रहे।
हाथों हाथ बिकीं शगुन की गेहूं की बालियां
होलिका दहन के बाद गृहस्थ लोग पूजन अर्चन करते हैं। इसमें कई प्रकार की आवश्यक सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है। होलिका का पूजन के लिए गेहूं की बालियां और गोबर से बने बल्लों का व गन्ने का प्रयोग होता है। पूजन की सामग्रियों में गेहूं की बालियां व गन्ने की बिक्री रविवार से ही शुरू हो गई थी। शहर के तमाम चौराहों पर ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसानों ने गेहूं की बालियां व गन्ने की दुकान लगाई। जहां गेहूं की बालियां 10 से लेकर 20 रुपये तक में बेची गईं।

फोटो-2-रामदत्त चौराहे पर गेहूं की बालियां खरीदते लोग। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-3-सिनेमा रोड पर रंग व पिचकारी खरीदते लोग। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें