फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार गिरने से युवक की मौत

Mon, 18 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टड़ियावां। क्षेत्र के गुलरिहा गांव में सोमवार सुबह कच्ची दीवार गिरने से मजदूर की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। मजदूर कच्ची दीवार पर छप्पर डालकर परिवार के साथ रहता था। सूचना पर पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र नौरंगपुर गांव के मजरा गुलरिहा निवासी रामदयाल के तीन बेटे हैं। उनमें जगदीश (40) सबसे बड़ा था। तीनों बेटों की शादी हो गई है और वह अलग-अलग रहते हैं। रामदयाल के पास पांच बीघा जमीन है। जगदीश मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी राजरानी के अलावा छह बेटियां और एक बेटा है। पत्नी इस समय गर्भवती है।

कच्ची दीवार पर छप्पर डालकर जगदीश और उसका परिवार रहता था। सोमवार सुबह करीब सात बजे जगदीश दीवार के पास लगे नल पर हाथ मुंह धो रहा था। करीब ही उसकी पत्नी भी खड़ी थी। इस दौरान कच्ची दीवार ढह गई। जगदीश इसके मलबे में दब गया और पत्नी भी ईंटें लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन


राजरानी के चीखने पर आसपास के लोग पहुंचे और मलबा हटाकर जगदीश को बाहर निकाला। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण जगदीश की मौत हो गई थी। प्रधान की सूचना पर पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें