फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ 15 वर्ष के लड़के ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र के एक में नाबालिग लड़की के साथ नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की गांव के बाहर घर का कूड़ा डालने गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी 11 वर्षीय नाबालिग लड़की गुरुवार सुबह करीब सात बजे घर से कूड़ा डालने के लिए गांव के बाहर घूरे की तरफ गई थी।। इसी दौरान बरगदिया निवासी 15 वर्षीय नाबालिग लड़का उसे सुनसान जगह खींच ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। वारदात के बाद घर पहुंची लड़की ने मां को आपबीती बताई।
मामले में पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सक्सेना ने बताया है आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें