फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के 20 फरवरी की रात युवक ने साथियों के साथ मिलकर किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किया था। तीसरे दिन सुबह किशोरी नहर पटरी पर घायलावस्था में मिली थी।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी को देर रात वह खेत से घर वापस आया था।
घर से उसकी 16 वर्षीय बेटी गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी सुराग नहीं मिला। किसी तरह पता चला कि गांव निवासी एक युवक बेटी को अपने चार अन्य साथियों के साथ अगवा कर ले गया है।
विज्ञापन

दूसरे दिन पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस की सक्रियता के बाद आरोपी मंगलवार को सुबह उसे गांव से कुछ दूरी पर शारदा नहर की पटरी पर किशोरी को घायलावस्था में फेंक कर फरार हो गए।
सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने उसे बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इधर, पुलिस ने आरोपी प्रदीप और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
घटना के तीसरे दिन भी आरोपी का सुराग नहीं लगा है। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि किशोरी का महिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें