मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र केे गांव में कार चालक ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।
गांव पूरनमऊ निवासी शैलेंद्र शर्मा (35) कार चालक था। बुधवार को दोपहर उसने कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शैलेंद्र के पिता संजू ने बताया कि शैलेंद्र के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। वह शराब पीने का आदी था। बताया कि शराब के नशे में बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।