थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा चार की छात्रा
की रेप के बाद हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव हो
गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया। पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना
क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालिका बुधवार शाम गांव में जेसीबी से
खुद रही सड़क को देखने अपने आठ वर्षीय भाई के शआथ गई थी। इस दौरान एक
किशोर ने बालिका के भाई को वहां से भगा दिया और बालिका को अपने साथ पास ही
स्थित खेत में ले गया।
जहां रेप के बाद गला दबाकर बालिका की हत्या कर दी।
देर शाम तक बालिका के घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई। परिजनों ने जब
बालिका के भाई से पूछा तो उसने उसके किशोर के साथ खेत की ओर जाने की बात
बताई। परिजन खेत में पहुंचे तो लहूलुहान बालिका दम तोड़ चुकी थी।
थाना
इंचार्ज दीनानाथ मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद
घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुछ देर बाद एएसपी पूर्वी बीसी दुबे
घटनास्थल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
एएसपी के निर्देश पर
घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने
रात में ही छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना से गांव में तनाव
है।