फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं से आजिज ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

Fri, 13 Mar 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली, पानी और सड़क सहित मूलभूत समस्याओं से वंचित भरखनी के ग्राम पंचायत भगवंतपुर के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर इन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत भगवंतपुर संघर्ष समिति के अध्यक्ष विदुर त्रिवेदी ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत पाली कसबे से लगी हुई है। किसानों को गल्ला मंडी व बाजार जाने तक जल भराव के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि भगवंतपुर के बच्चे भी स्कूल जाते समय इस मार्ग पर अकसर चुटहिल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर फूटी कौड़ी का भी काम नहीं हुआ है। पूरी तरह से इसे उपेक्षित रखा गया है। गांव में पावर हाउस होने के बावजूद भी भगवंतपुर में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कनेक्शन लेने पर बांस बल्ली के सहारे कनेक्शन दिए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के वासियों को न तो विधवा पेंशन और न ही विकलांग पेंशन और न ही आवास का ही लाभ दिया जा रहा है। यही नहीं अब तक ग्रामवासियों को राशन भी नहीं उपलब्ध कराया जा सका है।

इस दौरान सभी ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी रमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं को दूर करने की मांग की। दिए गए ज्ञापन में समस्याओं को दूर न करने की दशा में आमरण अनशन करने तक की चेतावनी दी गई। इस मौके पर राम भरोसे, बिपिन, नन्हे, महेश, रमाशंकर, गोपाल, रामवृक्ष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें