फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 11 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अनुसूचित जाति उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में 11 साल से फरार एक हजार रुपये के इनामी को बिलग्राम की पुलिस टीम ने मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी सिद्धार्थ नगर का रहने वाला है और मुंबई में अलग अलग वाहन चलाता था।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स ने 23 जुलाई 2015 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसकी बेटी को सिद्धार्थ नगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भटगवां निवासी राधेश्याम यादव बहलाकर साथ ले गया है। बाद में पुलिस ने किशोरी को खोज निकाला था। किशोरी के बयानों के आधार पर अनुसूचित जाति उत्पीड़न और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गई थीं। किशोरी के मिल जाने के बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था। आरोपी के खिलाफ एक हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि सर्विलांस और मुखबिरों के जरिए राधेश्याम के बारे में जानकारी जुटाई गई। इसी दौरान पता चला कि वह मुंबइ के ठाणे में वाहन चलाने का काम करता है। इस पर पुलिस टीम को वहां भेजा गया। ठाणे पुलिस के सहयोग से राधेश्याम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें