फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक नुमाइश में 10 फुट और ऊंचा हो गया रावण, वध कल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नुमाइश मैदान में चल रही रामलीला में इस बार रावण का पुतला पिछले वर्ष की अपेक्षा 10 फुट और ऊंचा तैयार करवाया जा रहा है। इस बार 50 फुट का पुतला होगा। कल रामलीला में रावण व 35 फुट ऊंचा अहिरावण का पुतला फूंका जाएगा। पुतलों को तैयार करने के लिए लखीमपुर के कारीगर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

नुमाइश मैदान में चल रही रामलीला में 25 फरवरी को रावण वध होना है। पंडाल में लखीमपुर के इंसाफ व उनका बेटा शाबान अली पुतला तैयार कर रहे हैं। इंसाफ ने बताया कि 15 फरवरी से वह लगातार नुमाइश मैदान के रामलीला पंडाल में रात दिन पुतलों को तैयार करने में जुटे हैं। रावण का पुतला पिछली बार जहां 40 फुट का बना था वहीं इस बार 50 फुट का तैयार किया जा रहा है।
जिसमें करीब 200 मीटर कपड़ा लगेगा। अहिरावण का पुतला पिछले वर्ष 30 फुट का बना था इस बार 35 फुट का बना है। इसको तैयार करने में 150 मीटर कपड़ा लग रहा है। आयोजक राम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि तैयारियंा पूरी की जा रहीं हैं भव्य तरीक से रावण व अहिरावण का वध 25 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजक राम प्रकाश शुक्ल ने बताया पुतला दहन के दौरान लखमीपुर से आने वाली आतिशबाजी आकर्षण का केेंद्र रहेगी। शहरवासियों को आतिशबाजी में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें