फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्ागवान श्रीराम जानकी दरबार स्थापित

Fri, 30 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलीपुरवा स्थित डाल सिंह मेमोरियल स्कूल स्थित श्रीराम जानकी हनुमत धाम में प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम जानकी दरबार शुक्रवार को विराजमान हो गए। दरबार में भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान के साथ ही गणेश, मां दुर्गा, नंदी की भव्य मूर्तियों की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञाचार्य एवं आचार्य मंडल द्वारा संपन्न हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद भंडारा आयोजित किया गया। हनुमत धाम में राम जानकी दरबार का स्थापना अयोध्या के राजेंद्र दास, बाबा रामसेवक दास, गोपाल बाबा गढ़ मुक्तेश्वर, शशिभाल त्रिवेदी के सानिध्य में हुआ। इस मौके पर संतों ने जीव, समाज, देश की सुख शांति व समृद्धि की कामना की।

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में यज्ञाचार्य राकेश मिश्र, रामऔतार मिश्र, राजेश मिश्र, सरोज पांडे, अनंतराम तिवारी, प्रियांशु त्रिवेदी, सुनील शास्त्री, श्यामपाल सिंह सोमवंशी, श्रीकृष्ण मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। इसके बाद यजमान अखिलेश सिंह व पूर्णिमा सिंह ने सभी साधु संताें, आचार्यों, कन्याओं को वस्त्र प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस मौके पर निर्णय लिया गया कि श्रीराम जानकी हनुमत धाम में समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान कराए जाते रहेंगे। प्रयास होगा कि हनुमत धाम पर हर मंगलवार को सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जाए। इसके साथ ही प्रतिदिन प्रात: और सायं मंदिर में आरती पूजन भजन का आयोजन किया जाएगा।

इसके बाद आयोजित भंडारे में मुकुल सिंह, मुकेश, कमलेश सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, अनुज सिंह, अभय सिंह, कमलेश गुप्ता, रमेश सिंह और मेघराज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें