श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दिए गए सहयोग की प्राप्ति रसीद रियासुद्दीन को सौंपते आरएसएस के प्रा?
- फोटो : HARDOI
सवायजपुर (हरदोई)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत बुधवार को सवायजपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 200 मुस्लिम समाजजनों ने 4.65 लाख की समर्पण निधि अर्पित की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल ने कहा कि राम भारत की मर्यादा और अस्मिता के प्रतीक हैं। राम समरसता और सद्भाव की सत्ता के संस्थापक हैं।
कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक ने कहा कि विश्व की सभी संस्कृतियों के मूल में प्रेम, सहयोग, विश्वास, सहकार का ही भाव है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण में सभी धर्मों के मानने वाले लोग अपना-अपना सहयोग कर रहे हैं। यह राम की सर्वसमाज की स्वीकार्यता को भी स्थापित करता है।
यहां आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के 200 लोगों ने चार लाख 65 हजार रुपये का समर्पण किया। कार्यक्रम में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, विभाग संघ चालक शिव स्वरूप, विभाग कार्यवाह सुशील, सह जिला संघ चालक तेजेंद्र शुक्ला, जिला प्रचारक तुलसीराम, विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, जिला कार्यवाह संजीव खरे, सहविभाग कार्यवाह डॉ. अविनाश आदि मौजूद रहे।
समर्पण करने वालों में मुईद खां, रियाजुल खां, अब्दुल सलाम, इकबाल अली, एखलाख खां आदि मौजूद रहे। इस दौरान तीन बच्चों आध्या, काव्या और तेजस ने अपनी गुल्लक का भी समर्पण किया।