फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंतोत्सव पर विद्यार्थियों ने शोभायात्रा निकाली

Thu, 18 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सरस्वती ज्ञान मंदिर की ओर से वसंतोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियों ने मन मोहा। बस स्टैंड पर जयप्रकाश गुप्ता जेपी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


बस स्टैंड स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर से वसंतोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभयात्रा कस्बे के कोतवाली रोड, बंदर पार्क, जूनियर हाईस्कूल रोड, बस स्टैंड होते हुए विद्यालय द्वार पर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सरस्वती, लवकुश, वाल्मीकि, शंकर जी, भारत माता व बजरंग बली की सजीव झांकियां शामिल थीं। आगे छात्र-छात्राओं की टोलियां वसंत गीत गा रही थी। 

समापन पर मुख्य अतिथि जयप्रकाश गुप्ता जेपी की ओर से शामिल बच्चों को जलपान कराया गया। उन्होंने मौजूद बच्चों को अच्छे संस्कार ग्रहण करते हुए विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करने की नसीहत दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिवाकर मिश्र, प्रबंधक शिवराम सिंह, रागिनी, कुशुमांजली, सोनम व अभय आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें