फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिहीन आवास पात्रों को कलस्टर में दें जमीन

Sun, 21 Dec 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में लोहिया ग्रामीण आवास योजना से चयनित भूमि पात्रों को कलस्टर में भूमि का आवंटन करने के निर्देश सीडीओ ने दिए। ताकि पात्रों को एक पास आवास बनवाए जा सकें। शनिवार की शाम को तहसील सदर का निरीक्षण करते हुए सीडीओ ने एसडीएम को निर्देशित किया।
विज्ञापन


सीडीओ ने तहसील का निरीक्षण कर बड़े बकाएदारों की पत्रावलियों का अवलोकन किया और जमीन की खरीद फरोख्त के दौरान नामांतरण की प्रक्रिया को लेकर लेखपालों और अफसरों से पूछताछ की।  शाम करीब चार बजे के बाद सदर तहसील पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले बड़े बकाएदारोें की सूची मांगी।

चूंकि वसूली की प्रक्रिया स्थगित चल रही है, ऐसे में सीडीओ ने एसडीएम पप्पू गुप्ता को 10 बड़े़ बकाएदारों की सूची सार्वजनिक करने और चल संपत्ति का विवरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने दस बड़े बकाएदारों की पत्रावलियों का भी अवलोकन किया। सीडीओ ने लोहिया आवास में चयनित भूमिहीनों को एक साथ कलस्टर में भूमि का आवंटन करने का निर्देश दिया, ताकि सभी के लोहिया ग्रामीण आवास एक साथ बनाए जा सकें।
विज्ञापन


ऐसे में उनको विद्युत और पेयजल की व्यवस्था भी दुरुस्त कर  दी जाएगी। सदर तहसील में निरीक्षण के दौरान उन्हाेंने जमीन की खरीद फरोख्त के दौरान नामांतरण की प्रक्रिया को भी जायजा लिया। उन्होंने लेखपाल द्वारा खतौनी ले जाने और उसको चस्पा न करने पर नाराजगी जताई और सूची चस्पा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार व न्यायिक तहसील समेत कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें