फोटो-17- प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों के साथ मौजूद अतिथिगण व स्कूल का स्टॉफ। संवाद
- फोटो : HARDOI
संडीला। ग्राम हसनापुर स्थित छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में ग्रामोदय विकास समिति लखनऊ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी, वाद विवाद विज्ञान प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अमित कुमार शर्मा व ग्रामोदय विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
पहले दिन सोमवार को चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता, दूसरे दिन मंगलवार को विज्ञान प्रश्नोत्तरी और वाद विवाद प्रतियोगिता एवं बुधवार को विज्ञान मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई।
निबंध प्रतियोगिता में शिव कुमार, सदफ खातून और सादिया बानो क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में रजनी देवी, प्राची पटेल और उर्वशी शर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। वाद विवाद प्रतियोगिता में ईशा नाज ने पहला, रजनी देवी ने दूसरा और अरीबा खातून ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में रामजी के वर्षा जल संरक्षण पर बनाए संयंत्र को पहला, आकाश वर्मा के बनाए जेसीबी और एटीएम मशीन के मॉडल को दूसरा और प्रदीप कुमार के बनाए गए मिसाइल प्रक्षेपण संयंत्र मॉडल को तीसरा स्थान मिला। अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिवकांत कुशवाहा ने किया। प्रधानाचार्य व प्रबंध कमेटी की सदस्य मीनू वर्मा, अनिल कुमार सिंह, रामेंद्र कुमार, उमाशंकर सिंह, गया प्रसाद पाल, रसूल बक्स, अतुल कुमार, नूर मोहम्मद व रचना देवी भी मौजूद रहीं।