बेनीगंज। कस्बे के अल्लीपुर रोड स्थित संजू देवी तेजनारायण इंटर कॉलेज में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज प्रबंधक समेत क्षेत्र के अन्य कॉलेजों के प्रबंधकों और स्टॉफ ने नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी का स्वागत किया। छात्रा शशी, मुस्कान गुप्ता, सानिया, अंशिका सिंह व मानसी राठौर ने स्वागत गीत गाया।
एमएलसी उमेश द्विवेदी ने शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं। प्रयास करेंगे कि सभी की आवाज और समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचा सकें।
कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। स्व. कोटपाल सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक नरेंद्र सिंह, विद्यालय संचालक/प्रबंधक टीएन शुक्ला ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्य गिरजेश चंद्र तिवारी, आशुतोष पांडेय, शिवशंकर लाल वैश्य, गांधी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता रवींद्र सिंह, पूर्व शिक्षक उमेश चंद द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश वैश्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रूपेश अंजाना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
शिक्षक हितों के लिए करेंगे संघर्ष : उमेश
शाहाबाद। नगर के मैरिज लॉन में बुधवार को अशासकीय विद्यालय बेसिक शिक्षक महासभा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी उमेश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों का हित सर्वोपरि है। शिक्षकों के हितों के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।
विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि शिक्षक ज्ञान की गंगा है। वह शिक्षा के साथ संस्कार भी देता है। कहा कि शिक्षकों की जो भी समस्याएं है, उनका शासन स्तर से निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। वीरेश कुमार शर्मा, महासभा के जिलाध्यक्ष रामनाथ गौतम, भाजपा नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी, सत्यवीर शुक्ला, गोविंद शुक्ला, आरती मिश्रा, अभय शर्मा, कंचन, अंकित मिश्रा, अनुज कुमार वर्मा, अयूब खान व सलीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
शिक्षकों ने किया शिक्षक एमएलसी का स्वागत
संडीला। ग्राम लूमामऊ स्थित नेता सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी का प्रधानाचार्य मुन्नालाल पाल व ग्राम प्रधान के नेतृत्व में शिक्षकों ने स्वागत किया। भाजपा नेता विशुन दयाल शुक्ल, सुरेंद्र पाल, राम सिंह, झब्बू लाल, विनोद कुमार, होरीलाल, नीरज, भैया लाल, ज्ञानेंद्र कुमार और देवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।