फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बारिश से पलटी फसल की सूचना दें’

Wed, 04 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस पर पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण समय पर न होने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया। मंगलवार को जिले के दो तहसील मुख्यालय पर जहां अपर आयुक्त प्रशासन ने पीड़ितों की समस्याएं सुन निस्तारण के निर्देश दिए, वहीं शाहाबाद में डीएम और एसपी ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएम ने कहा कि अफसर कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 दफ्तर में बैठकर जनता की समस्याएं सुने। उन्होंने कहा कि जहां बारिश से गेहूं की फसल पानी में दब गई, उसकी सूचना जिला कृषि अधिकारी व उप कृषि निदेशक को मुहैया करा दें। 

संडीला तहसील में अपर आयुक्त प्रशासन डा. अरविंद कुमार ने अफसरों से कहा कि  पीड़ित की शिकायत का निस्तारण चुपके से नहीं, बल्कि मौके पर शिकायतकर्ता को बुलाकर उसकी बात गंभीरता से सुन निष्पक्षता के साथ निस्तारण करना चाहिए। मंगलवार को 30 पीड़िताें ने शिकायतें दर्ज कराई।
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम जीसी श्रीवास्तव, सीओ चरन सिंह, तहसीलदार आशाराम वर्मा आदि थे। सदर तहसील में अपर आयुक्त लखनऊ मंडल सुधा ने फरियादियों की शिकायतेेें सुनते हुए अफसरों को निस्तारण के निर्देश दिए। एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता ने बताया कि आज 21 शिकायतेें दर्ज हुई, जिनमें किसी का भी मौके पर निस्तारण न हो सका।

इस मौके पर सीओ सिटी रामलाल राय आदि थे। शाहाबाद में डीएम रमेश मिश्र व एसपी उमेश सिंह ने 97 पीड़ितों की शिकायतें सुनीं, इनमें दो का मौके पर निस्तारण करवाया। इस मौके पर राजस्व की 16, पुलिस की 28, विकास की 15, समाज कल्याण की 16, विकलांग कल्याण की 2, डीपीआरओ की 5, विद्युत की 4, प्रोबेशन एवं आपूर्ति की 2-2, चकबंदी, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, मंडी समिति, बीएसए, वन विभाग व सीएमओ की 1-1 शिकायत दर्ज की गई।

इस दौरान सीएमओ डा. वीके गुप्ता समेत संबंधित अन्य विभागों के अफसर मौजूद थे। तहसील दिवस के बाद डीएम ने एसपी व सीएमओ के साथ सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता व सर्फाई व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने टीएसयू द्वारा नियुक्त मेंटर नर्स द्वारा नर्सों को देने वाले प्रशिक्षण की जानकारी ली। उधर, बिलग्राम में सडीएम पीपी तिवारी ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अफसरों की कुर्सियां खाली देख नाराजगी जताते हुए दोपहर एक बजे उपस्थिति पंजिका तलब की।

जिसमें अनुपस्थित सहायक व अवर अभियंता लोक निर्माण, कृषि विभाग के जेई, सिंचाई के सहायक व जेई, बीडीओ माधौगंज, पालिका मल्लावां, माधौगंज व सांडी के अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी कृषि बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां व सहायक विकास अधिकारी माधौग्ंाज के अनुपस्थित मिलने पर रिपोर्ट तैयार कर स्पष्टीकरण मांगने को डीएम को पत्र भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें