फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कम बरसे बादल और फिर निकली धूप, पारा 5.5 डिग्री बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में लगातार दो दिन तक तो बादल जमकर बरसे लेकिन मंगलवार को बारिश कम हुई। सुबह से दोपहर तक हुई बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत रही लेकिन दोपहर बाद निकली धूप ने उमस को बढ़ा दिया। धूप के कारण तापमान में उछाल दर्ज किया गया, वहीं लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को बारिश के बाद गर्मी ने फिर से जोर पकड़ लिया। सुबह तो आसमान में बादल छाए रहे, इससे दोपहर को एक बजे तक कई बार तेज फुहारों के साथ और रिमझिम बारिश ने लोगाें को भींगने पर मजबूर कर दिया। बारिश के दौरान तो लोगों को राहत रही लेकिन एक बजे के बाद आसमान साफ हो गया है और धूप निकल आई।
मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार की तुलना में 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह और शाम दोनों समय आर्द्रता 85 प्रतिशत रही। दिनभर दक्षिण-पूर्व दिशा से छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि 6.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। धूप के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। घरों से लेकर बाजारों तक लोग चिपचिपी गर्मी से बेहाल दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें