फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की आस में हुए निराश

Mon, 06 Jul 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। गत दिन की तरह रविवार को भी चली पुरवा हवाओं से वातावरण में बढ़ी उमस से लोग बेचैन रहे। उमस से पसीना-पसीना हो रहे लोगों को दिनभर जहां कोई राहत नहीं मिल पाई, वहीं देर शाम सात बजे के आसपास बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


पुरवा हवाओं से वातावरण में बढ़ी आर्द्रता ने उमस बढ़ाकर लोगों को बेेचैन कर दिया। बादलों ने लोगों को रविवार को भी निराश किया तथा बारिश नहीं हुई, जिससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। तापमान का स्तर 35 डिग्री के आसपास रहा, इसी के साथ पुरवा हवाओं ने आर्द्रता को काफी बढ़ा दिया, जिससे उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया।

उमस भरी गर्मी के कारण पसीना पसीना हो रहे लोगों को कहीं भी चैन नहीं मिल पाया। मौसम वेधशाला के प्रभारी जय शंकर मिश्र ने बताया कि रविवार को तापमान का अधिकतम स्तर 35.0 एवं न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्हाेंने बताया कि पुरवा हवाओं के कारण उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


बताया कि मौसम के मिजाज बदल रहे हैं, अब बारिश होने की उम्मीदें बढ़ गई है। सोमवार को बारिश की संभावना जताई जा सकती है। धूल भरी हवाआें के कारण मौसम में रविवार को आसमान में कुछ धुंध सी दिखाई दी, जिसको देखकर लोग दिन भर बारिश का इंतजार करते रहे, पर उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन


बाद में उमस भरी गर्मी के बीच रविवार की शाम करीब 7 बजे तेज हवाओं के बीच बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें