फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बारिश के कारण बिजली मांग में 47 मेगावाट की कमी, अभी भी 400 मेगावाट की आवश्यकता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उमस के कारण बिजली की मांग कम नहीं हो रही। अभी तक जिले में बिजली की मांग 400 मेगावाट से ऊपर बनी हुई थी। शुक्रवार को बारिश से कुछ राहत मिली लेकिन शनिवार को फिर उमस के कारण बिजली की खपत बढ़ गई और ओवरलोडिंग के कारण लोकल फॉल्ट से लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है। जिले में बृहस्पतिवार को बिजली की मांग 445 मेगावाट तक पहुंच गई थी। शुक्रवार को बारिश से कुछ राहत हुई और मांग 47 मेगावाट कम होकर 398 मेगावाट रह गई मगर शनिवार को फिर उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। इससे बिजली की खपत बढ़ गई। बिजली की खपत अधिक होने से उपकरण ओवरलोड हो रहे हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को लोकल फॉल्ट का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार को शहर के मन्नापुरवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडर नंबर पांच की आपूर्ति दोपहर 12 बजे से दो घंटे तक बंद रही। इसके अलावा शहर के आशानगर विद्युत उपकेंद्र का जयराम फीडर दोपहर को डेढ़ घंटे बंद रहा। इस फीडर से जुड़े तीन हजार उपभोक्ता परेशान हुए। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण तकनीकी समस्या आ रही है। उनको जल्द से जल्द सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें