फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली, बारिश व तेज हवाओं ने छुड़ाई कपकपी

विज्ञापन
-आसमान में कुछ इस तरह से छाए रहे बादल। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। मंगलवार रात भर हुई बूंदाबांदी के बाद बुधवार को भी बादल छाये रहे। तेज हवाओं से ठंड बढ़ गई। इसके कारण लोग ठिठुरते रहे। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि न्यूनतम पारा तीन डिग्री गिरकर आठ पर पहुंच गया। उन्होंने गुरुवार व शुक्रवार को न्यूनतम पारा छह डिग्री तक लुढ़कने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात को बारिश के कारण गलन बढ़ गई। बुधवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। स्कूल जाने वाले बच्चे ठंड में परेशान दिखे। इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर हीटर व ब्लोअर की खूब ब्रिकी हुई। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा।
बारिश से रबी की फसलों को फायदा
जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू ने बताया कि बारिश अभी बहुत हल्की हुई है। यदि ज्यादा भी होती है तो रबी फसलों के लिए फायदेमंद ही होगी। यह बारिश सरसों, जौ व गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनांक अधिकतम तापमान
29 दिसंबर 16
28 दिसंबर 17
27 दिसंबर 21
26 दिसंबर 20
25 दिसंबर 20
24 दिसंबर 20
23 दिसंबर 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें