फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दिलाई उमस से राहत

विज्ञापन
-बारिश में स्कूटी से भीगकर जाती युवती। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कई दिन से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने राहत दी। बारिश से अधिकतम पारे में दो डिग्री की गिरावट हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आठ मिनट में करीब छह मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन

जिले में चार दिन पूर्व बारिश हुई थी। इसके बाद लगातार उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए थे। शनिवार को हाल ये था कि सुबह से तपिश रही। बाहर निकलते ही लोग पसीना-पसीना हो गए।
लेकिन दोपहर को हुई झमाझम बरसात से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। लोग मौसम का लुत्फ उठाते दिखे। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जहां 34 डिग्री अधिकतम पारा रिकार्ड किया गया था, वहीं बारिश के बाद शनिवार को पारा दो डिग्री लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि उमस में कमी आई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आगे भी बारिश के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें