फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के लिए पुनर्वास केंद्र पर हवन-पूजन

Fri, 03 Jul 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्र देवता को प्रसन्न करने को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र पर गुरुवार को हवन पूजन कर जिले के लिए पर्याप्त बारिश की मांग की। इस दौरान आहुतियां डालकर विश्व मंगल की कामना भी की गई।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित केंद्र पर हवन की शुरुआत में निदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि हवन का उद्देश्य काले मेघा एवं इंद्र देवता को प्रसन्न करने को है, ताकि जिला फिर किसी त्रासदी की चपेट में न आए। अभी किसान गेहूं की फसल में हुई बर्बादी से भी उबर नहीं पाया है।

इसके बाद बारिश के अभाव में कहीं फिर से किसानों के आगे दिक्कतें न आ जाएं, इसको लेकर इंद्र देवता को प्रसन्न करने को आहुतियां दी जा रही हैं। इस मौके पर बहार सिंह यादव, अभिषेक, गंगाचरन, दीपक, क्षितिज प्रताप, दीपक सिंह चंदेल, अनुराधा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें