फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ : तेज हवा के साथ बारिश में पेड़ दीवार पर गिरा, मलबे में दबकर मासूम की मौत, माता-पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में शुक्रवार दोपहर हवा के साथ हो रही झमाझम बारिश के दौरान पाकड़ का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से पक्की दीवार भर भराकर ढह गई। दीवार के पास बेटी समेत बैठे दंपती मलबे में दब गए। तीनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां बेटी को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर निवासी वीरेंद्र (60) खेती करते हैं। शुक्रवार दोपहर वह पत्नी वीरमती (56) और बेटी मोनिका (11) के साथ घर में थे। घर के पास ही पाकड़ का भारी भरकम पेड़ लगा है। शुक्रवार को तेज हवा के साथ हो रही बारिश में यह पेड़ वीरेंद्र के मकान की दीवार पर गिर गया। पेड़ गिरने से दीवार भी भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में तीनाें दब गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला।
इस बीच आई एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी कोथावां ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया जबकि वीरेंद्र की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वीरमती का उपचार सीएचसी में चल रहा है। मोनिका चार भाई-बहनों में सबसे छोटी और गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि पेड़ दीवार पर गिर गया था। इसके बाद दीवार भी गिर गई और इसी की चपेट में आकर बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें