फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बारिश और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

विज्ञापन
फोटो-14- घंटाघर रोड पर बारिश में भीगते जाते बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। मौसम के करवट बदलने से ठंड बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया। सोमवार को मौसम में बदलाव होने के बाद रात भर बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह भी बूंदाबांदी तो कभी तेज रिमझिम का दौर पूरे दिन चलता रहा है। इसके साथ चली सर्द हवाओं ने भी लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। पारे में काफी गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन

बारिश की वजह से न केवल तापमान में गिरावट आई है, बल्कि इससे किसानों के लिए भी कुछ चुनौतियां खड़ी हुई हैं। खासकर उन किसानों के लिए जिनकी धान की उपज अभी खेतों में ही है। बारिश की वजह से धान की फसल भीगने के कारण चावल का दाना काला पड़ने की आशंका बन गई है। इतना ही नहीं नवीन गल्ला मंडी में भी बारिश के चलते किसान और व्यापारियों का धान भीग गया। ऐसे में किसानों को काफी नुकसान होने की संभावना है।
मौसम की इस तब्दीली ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया और सर्दियों की तैयारियां नजर आने लगी। सोमवार दोपहर से मंगलवार की शाम तक शहर में 13.4 मिमी बारिश हुई। पूरे दिन बादल छाने और सर्द हवाओं के चलते अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस गिर कर 20.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम पारे में भी तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता सुबह 94 प्रतिशत और शाम को 95 प्रतिशत रही। हवाओं की गति चार किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।

फोटो-14- घंटाघर रोड पर बारिश में भीगते जाते बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें