फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरसहायगंज हरदोई लाइन पर विकसित होंगे छह स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लगभग पांच साल पहले हरदोई से कन्नौज को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए शुरू हुई विभागीय कवायद 2020 में पूरी हो गई। ट्रैक, यात्री संख्या व आय आदि विषयों से संबंधित सर्वे कराने के चार साल बाद इसे स्वीकृति देकर इसे रेल बजट में शामिल कर लिया गया है। गुरसहायगंज-हरदोई रूट पर पांच स्टेशन विकसित करने की तैयारी थी पर सर्वे में बदलाव करते हुए इसमें सांडी को बतौर स्टेशन शामिल किया गया है। बजट आवंटन होने के साथ ही विभागीय स्तर पर इस पर काम कराने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

साल की शुरुआत में ही रेल विभाग ने हरदोई और कन्नौज को बड़ी सौगात दी है। लगभग पांच साल पहले यात्रियों की मांग पर जिल को कन्नौज को रेल मार्ग से जोड़े जाने की कवायद शुरू की गई थी। मंडल स्तर से निर्देश मिलने के बाद वर्ष 2015-16 में स्थानीय स्तर पर अधिकारियों ने इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने की दशा इससे लाभांवित होने वाले औसत यात्रियों की संख्या जानने व आय की संभावना तलाशने को सर्वे किया था। सर्वे के दौरान हरदोई से कन्नौज के गुरसहायगंज को जोड़ने के लिए लगभग 52 किलोमीटर लंबी लाइन डाले जाने की बात सामने आई थी। रेल चलाने के लिए छिबरामऊ व कन्नौज के बीच बहने वाली गंगा नदी पर पुल का निर्माण कराए जाने समेत हरदोई स्टेशन समेत गुरुसहायगंज तक पांच स्टेशन विकसित किए जाने की रिपोर्ट तैयार की गई थी।
रिपोर्ट मंडल मुख्यालय के माध्यम से रेलवे मुख्यालय भेज दी गई थी। वर्ष 2016-17 मेें पुन: इसी लाइन का सर्वे कराया गया था। इसके बाद से मामला लंबित चल रहा था। केंद्र सरकार की ओर से इस बार जारी रेल बजट में इस रूट पर ट्रेन संचालन को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 1302 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
हरदोई गुरसहायगंज रेल रूट को वाया सांडी शुरू किए जाने को स्वीकृति मिल गई है। पूरी लाइन का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे होने के बाद उपरांत ही तस्वीर साफ होगी और आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।- पीएस मीना, एडीआरएम, मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें