फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रेस्टोरेंट में पड़ा छापा छह घरेलू सिलिंडर मिले

Thu, 02 Jan 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली। पूर्ति विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को कस्बे के एक रेस्टोरेंट पर छापा डाल दिया। यहां वाणिज्यिक सिलिंडर की जगह घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल होता मिला। मौके से मिले छह घरेलू गैस सिलिंडर टीम ने कब्जे में ले लिए हैं।
छापा डालने के दौरान टीम और रेस्टोंरेट संचालक के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। रेस्टोरेंट संचालक ने अपना रसूख दिखाकर टीम को दबाव में लेने का प्रयासकिया, लेकिन बात नहीं बनी। पाली कस्बे में रामलीला चौराहा पर गुप्ता रेस्टोरेंट है। बीते दिनों पूर्ति विभाग में एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टीम ने मौके पर छापा डाल दिया। रेस्टोरेंट के अंदर से छह घरेलू गैस सिलिंडर मिले। इनमें से तीन सिलिंडर भटि्ठयों से जोड़कर इस्तेमाल भी किए जा रहे थे। सवायजपुर के पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शिकायत पर रेस्टोरेंट में छापा डाला गया। छह घरेलू गैस सिलिंडर मिले हैं। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें