फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दुकानों पर छापे, सात नमूने भरे

Fri, 04 Dec 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरदोई। शासन से आए फरमान के बाद हरकत में आए कृषि महकमे के अधिकारी व कर्मचारियों ने देर शाम को शहर के आस पास 14 से अधिक खाद की दुकानों पर छापेमारी की । छापेमारी की भनक लगते ही कई दुकानों के शटर गिर गए और दुकानदार मौके से निकल गए। विभागीय टीम ने दो दुकानों से डीएपी एवं यूरिया की अलग अलग ब्रांड के सात नमूने लिए हैं। टीम द्वारा दुकानों पर स्टाक सत्यापन का भी प्रयास किया मगर भंडारण ग्रह में उनके पसीने छूट गए।

जिला कृषि अधिकारी डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर छापेमारी की गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव की व्यस्तता एवं ड्यूटी के चलते छापेमारी अभियान नहीं चल पा रहा था मगर शासन की सख्ती से गुरुवार को देर शाम समय मिलते ही वे विभागीय कर्मचारियों की टीम लेकर शहर में निकले और 14 खाद की दुकानों को चेक किया गया। कई आसपास की दुकानें बंद मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रेलवेगंज से लेकर महोलिया शिवपार तक टीम द्वारा दुकानों को चेक किया। इसमें दो डीलरों के यहां से डीएपी के 6 तथा यूरिया का एक नमूना लिया गया। नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि रात हो जाने के चलते स्टाक सत्यापन एवं वितरण का ठीक ढंग से सत्यापन नहीं हो सका। इसके लिए विवरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें