फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बाक्सिंग चैंपियनशिप की ट्राफी पर रायबरेली का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप की ट्राफी पर रायबरेली के खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। दूसरे स्थान पर बरेली व लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

स्टेडियम में शनिवार व रविवार को राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें 30 जिलों के प्रतिभागियों ने अपने-अपने वर्ग में प्रतिभाग किया और दो दिनों में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। रविवार को चैंपियनशिप के परिणाम घोषित किए गए। इसमें रायबरेली विजेता बना। ये जानकारी ज्वाइंट सेक्रेटरी अताउर रहमान ने दी। पुरस्कार वितरण उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव व फाउंडर अनुराग श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव, डॉ. विभा सिंह, जिला एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष, सचिव पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें