फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गांवों में निकलेगी राहुल संदेश यात्रा

Sat, 15 Oct 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
राजीव भवन में बैठक को संबोधित क रते जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई।  जिले के  19 ब्लॉकों की समस्त न्याय पंचायतों में राहुल संदेश यात्रा शनिवार से निकलेगी। यह यात्रा 27 अक्तूबर को समाप्त होगी। इस संदेश यात्रा के माध्यम से किसानों से अपील की जाएगी कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो किसान कर्जा माफी सहित बिजली का बिल आधा कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में शुक्रवार को राजीव भवन में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने कहा कि संडीला एवं बेंहदर में16 को, भरावन व कोथावां में 17 को, बालामऊ व अहिरोरी 18 को, टड़ियावां व पिहानी में 19 को, टोडरपुर व शाहाबाद में 20  को, बावन व हरियावां में 21  को, सुरसा व सांडी में 22  को, बिलग्राम, माधौगंज व मल्लावां में 23 व 24 को, हरपालपुर में 25  को एवं भरखनी में 26 व 27 अक्तूबर को राहुल संदेश यात्रा निकलेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 25 अक्तूबर को पार्टी कार्यालय पर राहुल संदेश यात्रा का स्वागत किया जाएगा। समापन पर 27  को बैठक की जाएगी।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल, उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, सुख सागर मिश्र, जमील अहमद गाजी, गुफरान कौसर, राजीव कुमार लोध, सत्यबोध प्रकाश, श्याम प्रकाश शुक्ला, गुलाब सिंह, श्याम प्रकाश त्रिपाठी, सर्वेश सिंह, अजय शुक्ला, अकील खंा, रूपलाल, शशिकांत तिवारी, दिनेश राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें